दो बातें

दो बातें

रत्ना रॉय

 

एंकर

वाइस ओवर आर्टिस्ट

संस्थापिका- रेडियो कथा रत्नन

सह संस्थापिका- रीडिस्कवर झारखंड

रांची

दो बातें जो सृजनशीलता के लिए ज़रूरी हैं?

 

} कल्पनाशील होना।

 

} अभिव्यक्ति के भय को जय की क्षमता सबसे ज़रूरी है।

 

अपोलो हॉस्पिटल में अपने कार्यकाल के दौरान की दो बातें जो आपके लिए अविस्मरणीय हैं?

 

} 19 वर्षीय एक फ़ौजी को वेंटीलेटर से वापस आते देखा यह उस समय की घटना है जब वेंटीलेटर नई मशीन थी और सभी जानते थे वो मशीन आख़री उपाय है. इंसान वापस नहीं आता।

 

} एक्सीडेंट के बाद कोमा में गयी लड़की को

वापस लौटते देखा, काफ़ी दिनों तक रोबोट की तरह रुक रुक कर बात करती थी. उसका यूँ दोबारा खडे होना और ठीक होना मेरे लिए अविस्मरणीय घटना है।

 

दो विशेषताएं जो एक सफल एंकर में होनी चाहिए?

 

} वाकपटुता और भाषा पर पकड़।

 

} समसामायिक विषयों की जानकारी।

 

दूरदर्शन रांची में एक एंकर के रूप में आपके द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले दो चर्चित कार्यक्रम?

 

} कृषिदर्शन

 

दो बातें जो आपको हिंदी भाषा में प्रिय हैं?

 

} हिन्दी मेरी मातृभाषा नहीं लेकिन मेरे मन की भाषा है।

 

} हिन्दी ज्यादा से ज़्यादा लोगों से जुड़ने की सरल भाषा है।

दो अंतर जो आपने आकाशवाणी और एफएम के कार्यक्रमों की प्रस्तुति में महसूस किए?

 

} आकाशवाणी वाचन में ठहराव सिखाता है और एफएम वाचन की गति में तेज़ी को प्रधानता देता है।

 

आकाशवाणी में जहाँ वाचन की मानक शैली और शुद्धता को यथासंभव बरकरार रखने पर विशेष ध्यान दिया जाता है जिससे लोग यह सीख सकते हैं, वहीं एफएम आम बोलचाल की शैली से तालमेल रखकर कार्यक्रमों की प्रस्तुति करता है।

 

विभिन्न कविताओं को अपनी आवाज़ में जीवंत करने में दो अनुभूतियां जो आपको संतुष्टि देती हैं?

 

} जब कविताओं के भावों की अभिव्यक्ति वैसी ही होती है जैसा

कि रचनाकार के मन में थी, इससे मिलने वाली संतुष्टि आत्मिक होती है।

 

} जब कविताओं में रूचि न लेनेवाले भी मैसेज कर कविता की प्रशंसा करें तो लगता है साहित्यसेवा में मेरे कदम सही दिशा में हैं ये परम संतुष्टि देती है।

दो शक्तियांँ जो हर महिला में होती हैं?

 

} मातृशक्ति

 

} बहु कार्यण ( मल्टीटास्किंग) क्षमता।

 

दो संदेश जो आप अपने कार्यक्रम रिडिस्कवर झारखंड के ज़रिए देना चाहती हैं?

 

} कहा जाता है झारखण्ड पिछड़ा हुआ प्रदेश है लेकिन जब अप रिडिस्कवर झारखण्ड यूट्यूब चैनल देखेंगे तो समझ पाएंगे कि यह प्रदेश धार्मिक, पुरातत्विक, ऐतिहासिक और भौगोलिक दृष्टि से एक समृद्ध राज्य है।

 

} पर्यटन की दृष्टि से झारखण्ड में असीम संभावनाएं है, घूमने का प्लान बनाये तो झारखण्ड को लिस्ट से बाहर न करें. यही वो जगह हैं जहाँ स्वास्थ्य लाभ की सबसे ज़्यादा सम्भावना है।

 

दो बातें जो महिला सशक्तिकरण के लिए जरूरी हैं?

 

} शिक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता।

 

} महिला कानून के प्रति जागरूकता।

 

दो बातें जो आप अपने आलोचकों से कहना चाहतीं हैं?

 

} आलोचकों का स्वागत करना कहती हूँ क्योंकि आलोचनाएं प्रशस्ति के समान होती है।

 

} आलोचनाएं स्वस्थ हों।

 

दो बातें जिनसे आपको रेडियो कथारत्ना शुरू करने की प्रेरणा मिली?

 

} कोविड के दौरान जब बातें भी खत्म हो जा रही थी तब अपनी आवाज़ को बचाये रखने की एक छोटी सी कोशिश।

 

} कहानी और कविताओं को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करने की इच्छा।

दो जीवनमूल्य जो आपको अपने माता पिता से मिले हैं?

 

} प्रतिबद्धता

 

} समानुभूति

 

अपने जीवनसाथी से आपकी दो अपेक्षाएं?

 

} जब दुविधा में पड़ूँ मेरा मार्गदर्शन करे।

 

} मेरे प्रोफेशनल कार्यों के आलोचक बना रहें ।

 

रांची शहर के दो आकर्षण जो सबको प्रभावित करते हैं?

 

} रांची का मौसम।

 

} यहाँ के जलप्रपात।

 

दो लक्ष्य जो आप अपने जीवन में हासिल करना चाहती हैं?

 

} ऐसी डाक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण

जिसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिले।

 

} रेडियो कथारत्न को लोकप्रिय चैनल के रूप में स्थापित करना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button