प्राइम पर्सनैलिटी

भारत के 100 प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में राजस्थान की एडवोकेट डॉ. प्रिया शर्मा का नाम शामिल

 

डॉ. प्रिया शर्मा

एडवोकेट

 

एडवोकेट डॉ. प्रिया शर्मा ने अपने कैरियर की शुरूआत जयपुर, राजस्थान से की। इन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से एम काम एवं एल एल बी की है। प्रिया ने एल एल बी प्रवेश परीक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त किया। वे अवंतिका निबंध लेखन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता रही हैं।

वे कालेज टाईम से ही न्याय के क्षेत्र में जाना चाहती थी। वर्तमान में वकील होने के साथ-साथ सिविल जज की तैयारी कर रही हैं। इनके पिता हमेशा इनके आदर्श रहे है। वे इन्हें आगे बढने के लिये प्रेरित करते है। इन्होनें दस पुस्तकें भी लिखी है। पहली पुस्तक राजस्थान के पूर्व राज्यपाल महामहिम कल्याण सिंह जी को भेंट की थी। इन्हें एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकॉर्ड और फारेवर स्टार बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का सम्मान भी मिला है।

प्रिया का सपना न्यायाधीश बनने का है। इन्हें राजस्थान गौरव रत्न, पिंक रत्न, नारी शक्ति सम्मान, अटल गौरव सम्मान, जागरूक महिला सम्मान,इंडिया स्टार पैशन अवार्ड, बाह्मण समाज रत्न, विवेकानंद गौरव सम्मान, बेस्ट वुमन अचीवर अवार्ड, उम्मीद रत्न, कोहिनूर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इनके लेख, कविताएं एवं आलेख कई पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। इनके रोल मॉडल स्वामी विवेकानंद जी है। उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए स्वामी विवेकानंद जी के ये अनमोल वचन इन्हें प्रेरित करते है।

इनका मानना है सफलता पाने के लिये अपने काम में एकाग्रता बहुत ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button